नाचो झूमो और लगाओ जयकारा श्री राम का
शुरू हो गया काम देखो भव्य मंदिर निर्माण का।।
कितनो ने बलिदान दिया तब ये शुभ दिन आया
झूम रहे है राम के प्यारे सब का मन हर्षाया है
देखेगी दुनिया नजारा अब तो अयोध्या धाम का
शुरू हो गया काम देखो भव्य मंदिर निर्माण का।।
नाचो झूमो और लगाओ जयकारा श्री राम का
शुरू हो गया काम देखो भव्य मंदिर निर्माण का।।
जन जन का ये मंदिर होगा जन जन के श्री राम है
कोई गिलहरी कोई बानर बनके करेगा काम
हर हिन्दू होगा सहभागी जन जन के अभियान का।।
शुरू हो गया काम देखो भव्य मंदिर निर्माण का।।
शुरू हो गया काम देखो भव्य मंदिर निर्माण का।।
संग्रह करने निधि समर्पण करने राम भक्त घर आएंगे
योग दान करके अपना हम फूले नहीं समायेंगे
दुनिया बोले मैं भी सेवक श्री राम का।।